logo

दुबई में हीरानंदानी के घर से 47 बार खोली गई महुआ मोइत्रा की संसदीय ईमेल- निशिकांत का आरोप

DUBEY3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
‘कैश फोर क्वेरी’ मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बड़ा आरोप लगाया है।  कहा है कि मोइत्रा की संसदीय मेल आईडी को दुबई में 47 बार खोला गया। इतनी ही बार ईमेल आईडी यानी संसद पोर्टल से लोकसभा में सवाल भी पूछे गये। निशिकांत ने आगे कहा है कि अगर ये खबर सही है तो देश के सभी सांसदों को महुआ के खिलाफ गोलबंद हो जाना चाहिये। ससंदीय ईमेल के माध्यम से हीरानंदानी के लिए हीरनंदानी ने ही लोकसभा में सवाल पूछे। निशिकांत ने आगे कहा है कि क्या हम सांसद पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए सासंद बने हैं। 

ससंदीय कमेटियों को आपराधिक मामलों की जांच का अधिकार नहीं 

इधर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बयान में कहा है कि ससंदीय कमेटियों को आपराधिक मामलों की जांच के दायरे से बाहर रखा जाना चाहिये। गौरतलब है कि कैश फोर क्वेरी मामले में ही महुआ मोइत्रा को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के समक्ष कल यानी गुरुवार को हाजिरी देनी है। महुआ का बयान इसी एथिक्स कमेटी को लेकर है। खबरों के अनुसार महुआ ने एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होने की रजामंदी तो दे दी है, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से इस मामले में बहस की मांग की है। महुआ का कहना है कि सच्चाई का पता तभी चलेगा जब कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी इस मामले में पूछताछ होगी।   

ट्वीटर पर भी छिडी है जंग 

गौरतलब है कि ‘कैश फोर क्वेरी’ मामले में फंसी TMC सांसद महुआ मोइत्रा और BJP सांसद निशिकांत दुबे की लड़ाई संसद से निकलकर अब ट्विटर तक पहुंच गयी है। दोनों ने एक दूसरे पर ट्वीट करते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। हालांकि निशिकांत ने ट्वीट में महुआ का नाम संकेत के ही रूप में लिया है। निशिकांत ने अपने ट्वीट में कल लिखा था, भ्रष्टाचार के आरोप में फंसी सांसद अब मेरे खिलाफ केस करना चाहती हैं। सिर्फ इसलिए कि मैंने उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखा है। उन्होंने मीडिया के लोगों पर भी केस करने की हाईकोर्ट से गुहार लगायी है।